देवाल। पशुपालन तथा भेड़ ऊन विकास बोर्ड के अधिकारियों ने वाण ब्लॉक के वाण गांव के भेड़ पालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वाण गांव में आयोजित शिविर में डा. अशोक बिष्ट, डा. सावन पंवार, डा. नितिन बिष्ट ने ग्रामीणों को भेड़ पालन तथा भेड़ों की बीमारियों के उपचार की जानकारियां दीं। इसके साथ ही पशुपालकों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह ने बताया कि वाण गांव के 200 से अधिक परिवारों के पास लगभग साढ़े चार हजार से ज्यादा भेड़ हैं। इस मौके पर प्रधान खीमी राम, शेर सिंह, भरत सिंह, इंद्र सिंह, गबर सिंह और महिपत सिंह आदि मौजूद थे।