फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवनारायण बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए शिवनारायण सिंह जिलाध्यक्ष चुने गए।
शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अधिवेशन हुआ। जिलाध्यक्ष के लिए शिवनारायण सिंह, मुकांशी रघुवंशी और धारा सिंह सुधा ने नामांकन किया। जिसमें शिवनारायण सिंह 70 वोट पाकर विजयी रहे। मुकांशी को 17 और धारा सिंह सुधा को केवल एक मत ही मिला। इसके अलावा मनोज चंद महामंत्री , राजेंद्र तेश्वर उपाध्यक्ष, मोहित मनोचा संयुक्त मंत्री , मुन्नी देवी महिला उपाध्यक्ष , सुरेश चंद कोषाध्यक्ष और शीशपाल ऑडिटर निर्वाचित हुए। दिनेश अग्रवाल संरक्षक बनाए गए। चुनाव अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमएस नेगी और महामंत्री दिनेेश लखेड़ा के निर्देशन में हुए। इस मौके पर रमेश पंत, अमित कुमार, सत्यवीर, अनिल, वेदपा, राम निरंजन, जीत सिंह, प्रवीण नेगी, महादेव, प्रह्लाद, महेंद्र सिंह, गोविंद राम, डीएस सुधा, कमल कुमार, कामेंद्र, दुर्गा प्रसाद, अनिल चौहान, जय नारायण, सेवाराम, विक्रम सिंह, दीपक धवन, राकेश, दाताराम, ताजवर सिंह, पवन कुमार, विजेंद्र पाल, सुरेश चंद, दिनेश नौटियाल, चंडी प्रसाद आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर मुकांशी रघुवंशी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए उसे हराने का आरोप लगाते हुए अलग संगठन बनाकर कर्मचारी हित में कार्य करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें