फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजकीय पॉलीटैक्नक की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर के छात्रों की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई। नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कहा कि प्रशिक्षण के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभाओं में निखार आता है। विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी के सहायक कमान अधिकारी अजय प्रकाश ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। किरन खर्कवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जीआईसी के प्रधानाचार्य डा. कुशल भंडारी, जीजीआईसी के कृष्णा चौहान, देवेंद्र यादव, एसएस रावत, अभिमन्यु सैनी, संदीप नेगी और लोकेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें