फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम आशीष जोशी ने अधिकारियों और छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने भी पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को देश की अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवल भट्ट और गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। वहीं, विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की ओर से भी परियोजना प्रबंधक यूके सक्सेना के नेतृत्व में पीपलकोटी में जवाहर नवोदय विद्यालय से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर परियोजना के उपमहाप्रबंधक आकाशदीप सिंह, एनके नौटियाल, विमल दुर्गापाल और भवानी शंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें