गोपेश्वर/घाट। रुद्रेश क्लब की ओर से गोपेश्वर गांव में चल रही रामलीला मंचन के छठवें दिन सीता हरण का मंचन किया गया।
श्रीराम व लक्ष्मण के सामने सूपर्नखा शादी का प्रस्ताव रखती है। इससे क्रोधित लक्ष्मण सूपर्नखा की नाक काट देते हैं। सूपर्नखा रोती हुई रावण के पास जाती है। तब रावण सीता हरण की योजना बनाता है और मामा मारीच को स्वर्ण मृग का रूप धारण कर पंचवटी पहुंचता है। इसके बाद रावण छल से सीता का हरण कर लेता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, धनराज सिंह रावत, डा. शिवानी उनियाल, बदरी प्रसाद भट्ट, रामलीला के सचिव लोकेंद्र सिंह रावत, आशु भट्ट, प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं, घाट बाजार में चल रही रामलीला में भी सीता हरण का मंचन हुआ। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, संचालक सुखवीर रौतेला, अर्जुन सिंह रावत, प्रकाश मैंदुली, दीपक रतूड़ी, लक्ष्मण सिंह राणा और विजय मैंदुली आदि मौजूद थे।