जोशीमठ। नगर पालिका जोशीमठ के पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सीएम से भेंटकर क्षेत्र की समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि छह सालों से जोशीमठ नगर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है जो आज तक पूरा नहीं हुआ। धीमी गति से चल रहे काम के कारण सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने जोशीमठ में स्पोर्ट्स स्टेडियम व हेलीपैड का निर्माण करने और नृसिंह मंदिर का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करवाने की मांग उठाई। उन्होंने बीकेटीसी को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश देने की मांग की। इस पर सीएम ने शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।