देवप्रयाग। विकासखंड क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल कोटी के कक्षा कक्ष में सांप घुसने से छात्र छात्राओं व शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर ब्रेक के बाद जब बच्चे कमरे में लौटेे तो वहां मौजूद काले सांप को देख बच्चों में डर गए। अध्यापकों ने कमरे से सांप को बाहर निकालने की काफी प्रयास किया, लेकिन सांप कमरे से बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सांप को कमरे से बाहर किया गया। प्रधानाध्यापक भूपेंद्र चौहान व शिक्षिका सुंदरी लता डंडरियाल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है। ब्यूरो