फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के भाई पंकज मोदी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे सुबह करीब दस बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। उनके साथ केदारनाथ के गरुड़चट्टी के महंत और रेलवे के सीएमडी सतीश अग्निहोत्री भी शामिल थे। उन्होंने करीब आधा घंटे तक बदरीनाथ धाम में चल रहे वेदपाठ में भाग लिया और माता लक्ष्मी, हनुमान मंदिर, घंटाकर्ण मंदिर के दर्शन भी किए। करीब दस मिनट तक उन्होंने सिंहद्वार पर फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने सीईओ बीडी सिंह से बदरी-केदार यात्रा की जानकारी ली। मंदिर समिति के गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद वे सुबह करीब सवा ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें