गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। कहा गया कि संगठन की ओर से लंबे समय से आठ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग की ओर से संविदा कर्मचारियों की मांग की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष हर सिंह, संयोजक उदय रावत, डा. कैलाश चंद्र, डा. विजय राणा, ललित जुयाल, योगेंद्र कनवासी, मोनिका रावत, किरन बिष्ट, हेमलता भट्ट, आरती सती, कुसुम नेगी और सुबोध मिश्रा आदि मौजूद थे।