फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय खाय के साथ छठ पर्व का शुभारंभ आज से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बिहार महासभा, पूर्वांचल जन जागृति संस्था एवं पूर्वांचल संस्था की संयुक्त बैठक छठ महोत्सव धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
लुधियाना धर्मशाला हरिद्वार में हुई बैठक में बिहार महासभा हरिद्वार के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने कहा कि चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बताया कि 24 अक्तूबर को नहाय खाय, 25 को लोहंडा एवं 26 को शाम षष्ठी व्रत एवं 27 को सूर्योदय पर षष्ठी व्रत के साथ समापन होगा। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी मालवीय द्वीप घाट घंटाघर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। छठ पूजन 26 अक्तूबर की शाम को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह एवं शहरी विकास मंत्री छठ पूजन में प्रतिभाग करेंगे। चंद्रकांत पांडे ने कहा कि पूर्वांचल समाज लगातार सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करता रहा है। बिहार महासभा हरिद्वार नगरी में सामाजिक सरोकारों के मुद्दों को भी बढ़ चढ़कर उठाता चला आ रहा है। कमलेश मिश्रा एवं सूर्यनारायण मिश्रा ने कहा कि पदाधिकारी छठ महोत्सव की जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा से निभाएं। देश के विकास में पूर्वांचल लोगों की अहम भूमिका चली आ रही हैं। बैठक में विकास तिवारी, पूर्वांचल संस्था के अध्यक्ष ललिता मिश्रा, कमलेश्वर मिश्रा, राजकुमार प्रिंस, ब्रह्मा शंकर चौबे, सूर्यनारायण झा, उमेश मिश्रा, अजीत कुमार, अनंत पांडे, संजीव पांडे, पवन पांडे, प्रकाश , जितेंद्र े, अनिरुद्ध पांडे समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें