श्रीनगर। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। समिति ने मांगों पर जल्द कार्रवाई न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उम्मेद सिंह मेहरा ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में ध्रुव प्रकाश बंगवाल, केदार सिंह बिष्ट, मुकेश अग्रवाल, झाबर सिंह रावत, शांति काला, अनीता रावत, मुन्नी पांडे, विमला कोटियाल आदि शामिल थे।