बदरीनाथ (ब्यूरो)। रविवार रात बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। नंदा घंघुटी सहित जिले की अन्य ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ। इससे मौसम में ठंडक आ गई है। हालांकि, सोमवार को चटख धूप खिली रही। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जोशीमठ, गोपेश्वर, मंडल, पोखरी, देवाल, थराली, गैरसैंण क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है।