कर्णप्रयाग। ब्लॉक के पट्टी कपीरी और चांदपुर के गांवों को जोड़ने वाले पैदल मार्ग बदहाल पड़े हैं। डिम्मर-नाकोट, सिमली-कोली, सिमली-धारडुगंरी, सिरोली-चमोला, सेनू-मल्ली गैरोली, लंगासू-सिरतोली, सिरोसैंण-केदारूखाल आदि गांवों को जोड़ने वाले पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नरेंद्र सिंह, नंदन सिंह, जगदीश प्रसाद, बलवंत सिंह आदि ने विकास विभाग, जिला पंचायत और शासन से ग्रामीण क्षेत्रों के पैदल रास्तों के मरम्मत की मांग की। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिला पंचायत की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के पैदल रास्तों के मरम्मत का प्रस्ताव पारित किया हुआ है। धनराशि स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।