नारायणबगड़। ग्राम पंचायत सीरी में नेहरू युवा केंद्र चमोली की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता अभियान के तहत युवा क्लब का गठन किया गया। नेहरू युुवा केंद्र चमोली के संयोजक दीपक गुर्साइं के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान विमला देवी ने युवा क्लब का गठन करते हुुए प्रत्येक माह जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह दानू, भगवती प्रसाद, चंद्रमणी सती, सुमित सती, राजेंद्र प्रसाद और दिवाकर आदि ने प्रतिभाग किया।