कर्णप्रयाग। ब्लॉक के न्यू डिम्मर और टटासू के उपभोक्ताओं को सिमली बाजार के ट्रांसफार्मर में आए दिन हो रहे फॉल्ट से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर लाल, एचबी डिमरी, महेश चंद्र डिमरी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, जयदीप गैरोला आदि ने बताया कि न्यू डिम्मर और टटासू की बस्तियों में सिमली के ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई की जाती है। कम क्षमता वाले इस ट्रांसफार्मर से कई स्थानों के लिए आपूर्ति की जाती है। अत्यधिक लोड के कारण यहां ट्रांसफार्मर में बार-बार फॉल्ट आता रहता है। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से यहां नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।