गोपेश्वर। दीपावली पर्व को लेकर बुधवार को जिले के बाजारों में रौनक दिखाई दी। सुबह से ही मिठाई और पटाखों की दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी रही। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। बस स्टैंड से मंदिर मार्ग तक सजी दुकानों में लगी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही बंद कर मुख्य चौराहे पर बैरियर लगा दिया। वहीं जिले में चमोली, पीपलकोटी, नंदप्रयाग और जोशीमठ सहित अन्य जगहों पर खरीदारी के लिए दिनभर बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।