फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे रुद्रनाथ के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। आज ब्रह्ममुहुर्त में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। मंगलवार को सुबह छह बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसी दिन रुद्रनाथ की उत्सव डोली नगर का भ्रमण करने के बाद गोपीनाथ मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी। पुजारी पंडित जनार्दन प्रसाद तिवाड़ी ने बताया कि शीतकाल में भगवान रुद्रनाथ की नित्य पूजाएं गोपीनाथ मंदिर में संपन्न होंगी। बीते 18 मई को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खुले थे। इस वर्ष पंद्रह हजार से अधिक तीर्थयात्री रुद्रनाथ के दर्शनों को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें