स्पर्श गंगा संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े व फल
ऋषिकेश। राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन के तहत स्पर्श गंगा अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों ने रविवार को नगर क्षेत्र में आस्थापथ से सांई घाट तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने आस्थापथ पर जगह जगह फैले कूड़े कचरे को एकत्रित किया व उसका निस्तारण किया और नदी तटों व घाटों पर मौजूद श्रद्धालुुओं और पर्यटकों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। संस्था की मीनाक्षी मैठाणी ने बताया कि इस दौरान दिवाली के उपलक्ष्य में घाट पर मौजूद जरूरतमंदों को कपड़े व फलों का वितरण भी किया गया। अभियान में सिम्मी नागर, कोमल राजपूत, गीता बिष्ट, शिवानी रावत, राजबाला, सरोजबाला, मनोज बनवाल, जयेश राणा आदि शामिल रहे।