तराशचंद की आंखों से होगी दो लोगों की जिंदगी में रोशनी
ऋषिकेश। हरिद्वार के सप्तसरोवर निवासी तराश चंद गुप्ता (67) के मरणोपरांत दो लोगों की जिंदगी में रोशनी होगी। निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट से जुुड़े सामाजिक कार्यकर्ता अनिल किंगर ने बताया कि तराश चंद ने नेत्रदान का संकल्प लिया था। तराश चंद के पुत्र सुनील गुप्ता ने पिता की मृत्यु के बाद निर्मल आई इंस्टीट्यूट से संपर्क साधा किया। इसके बाद संस्थान की डा. एकता व डा. निर्मल शर्मा ने आवास पहुंचकर तराश चंद के कॉर्निया प्राप्त किए। क्षेत्र के लोगों ने तराश चंद गुप्ता व उनके परिवार के संकल्प की सराहना की है।