फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थक्षेत्र में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

मुनिकीरेती। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऋषिकेश योगा समिति के तत्वावधान में रविवार को तीर्थक्षेत्र लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय लोगों के साथ विदेशी योग साधकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान योगाचार्य प्रशांत जखमोला की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में जगह-जगह फैले कचरे और गंदगी को एकत्रित कर निस्तारण के लिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के सफाई कर्मचारियों को सौंपा। इस दौरान स्वंयसेवकों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत अभियान और गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मोहन नागर, राहुल भट्ट, कुलदीप, मनीष, आशीष, आकाश, प्रताप, मोहन, राहुल भटनागर, नेमर, सेन, कसीनियाश, ग्रेस आदि मौजूद थे। योगाचार्य प्रशांत जखमोला ने बताया कि योग समिति की ओर से प्रत्येक रविवार को क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें