गोपश्वर। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों सहित जिले के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार दोपहर बाद बर्फबारी हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ में नीलकंठ पर्वत और अन्य चोटियों पर सुबह से धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक मौसम बदल गया और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। सतोपंथ क्षेत्र के साथ ही नंदा घुंघटी की चोटी पर भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। ब्यूरो