गोपेश्वर। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह को बीस साल की सजा सुनाने वाले न्यायाधीश जगदीप सिंह ने रविवार को अपने परिवार के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे सुबह करीब साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। इसके बाद वह केदारनाथ के दर्शनों को रवाना हुए।