श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के स्थापना दिवस पर संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष टीपी उनियाल एवं सचिव शिवचरण सिंह रावत ने बताया कि स्थापना दिवस 16 अक्तूबर को पालिका सभागार में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत संगठन के संस्थापक सदस्यों को सम्मानित करेंगे। संगठन के अध्यक्ष ने सभी अवकाश प्राप्त कर्मचारियों से समारोह में प्रतिभाग करने की अपील की है। ब्यूरो