गोपेश्वर। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने मानवाधिकारों के प्रति संघर्ष करने का संकल्प लिया। गोपेश्वर में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता पर चर्चा की गई। आगामी वर्ष जनवरी माह में होने वाले एसोसिएशन के महाअधिवेशन को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर प्रेम लाल पैथवाल, पुष्कर सूरी, बनवारी लाल, गजपाल लाल, कमल सिंह, कुशलानंद डिमरी और डीपी शैली आदि मौजूद थे।