फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व न्यायाधीश सहित दो सदस्यीय टीम करेगी गढ़वाल विवि के कुलसचिव के कामकाज व कार्यशैली की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलसचिव डा. एके झा के कामकाज व कार्यशैली की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश सहित दो सदस्यीय कमेटी करेगी। कमेटी 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जून माह में आयोजित गढ़वाल विवि की कार्य परिषद की बैठक में कुलसचिव डा. एके झा के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे, जिस पर कार्य परिषद ने कुलसचिव के कामकाज की मॉनिटरिंग व मूल्यांकन के लिए कुलपति को अधिकृत किया था। गढ़वाल विवि में डा. एके झा ने मई 2015 में कुलसचिव के पद पर तैनाती दी थी। गढ़वाल विवि की कार्यपरिषद की बैठक मेें कुलसचिव डा. झा की कार्यशैली व आचरण को प्रमुखता से रखा गया। कार्यपरिषद की बैठक में कहा गया कि बार-बार अनुरोध करने पर भी कुलसचिव की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कहा गया कि कुलसचिव ने विवि से हुए अनुबंध पर भी हस्ताक्षर नहीं किए हैं। ऐसे में कुलपति प्रो. कौल ने कार्य में लापरवाही का आरोप झेल रहे कुलसचिव डा. एके झा के खिलाफ जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश समेत दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी पूरे मामले की जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें