फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। वेतन विसंगति व विभागीय स्थानांतरण के अलावा अट्ठारह सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में इंजीनियरों ने कहा कि पंद्रह वर्षों से मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा गया कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नवंबर माह से कार्य बहिष्कार कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर इंजीनियर विष्णुदत्त बेंजवाल, मुकेश कोहली, प्रशांत सिंह, सुशील तिवारी, देवेंद्र सिंह नेगी और रमेश डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें