गोपश्वर। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। उनका सोमवार को पत्नी संग दोनों धामों की तीर्थयात्रा पर पहुंचने का कार्यक्रम था। जिलाधिकारी आशीष जोशी भी रविवार को रेल मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बदरीनाथ धाम जा रहे थे, लेकिन उनके न पहुंचने की सूचना पर वह रास्ते से ही लौट आए। बीकेटीसी और पुलिस प्रशासन ने भी उनके कार्यक्रम की तैयारियां कर ली थीं। कई स्थानीय लोग भी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गए थे, लेकिन रेलमंत्री के न पहुंचने से उन्हें मायूसी हुई है।