फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से मिली खेता-रामपुर-तोरती मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 9 करोड़ रूपये की वितीय स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के खेता- रामपुर- तोरती 15 किमी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए शासन की ओर से 9 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर पिंडारी संघर्ष समिति ने जताई खुशी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू ने सीएम और विधायक मगनलाल शाह का आभार जताते हुए कहा कि संघर्ष समिति की ओर से अनेेकों बार किए गए आंदोलनों और जन हित में किए गए आग्रह से मार्ग की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग के निर्माण से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहा पलायन कम होगा। पीएमजीएसवाई के ईई बीएस रावत ने बताया कि खेता- रामपुर- तोरती 15 किमी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए शासन से 9 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। 15 दिनों में टेंडर आमंत्रित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें