गोपेश्वर। बदरीनाथ में तैनात पीआरडी जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। जवान भुवन चंद्र (36) छज्जूलाल, निवासी मसोली पोखरी पांच माह से बदरीनाथ में तैनात था। अचानक पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे 6 अक्तूबर को जिला चिकित्सालय में ले गए जहां से डाक्टरों ने भुवन को गंभीर स्थिति के चलते बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।