फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने की मंदिरों में पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। करवाचौथ के अवसर पर रविवार को महिलाओं ने जहां निर्जल व्रत रख पति की लंबी आयु की कामना की। वहीं देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। नगर के मुख्य उमा देवी मंदिर, कर्णमंदिर, सुभाषनगर के पौराणिक उमा देवी मंदिर, सिमली के चंडिका मंदिर सहित कई मंदिरों में महिलाओं ने पूजा अर्चना की। करवाचौथ की सिल्वर जुबली मना रही शालिनी अग्रवाल का कहना है कि करवाचौथ पति की लंबी आयु के साथ ही पारिवारिक बंधनों और रिश्तों को एक सूत्र में भी पिरोता है। नगरों ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी करवाचौथ के प्रति महिलाओं का उत्साह दिखा। गांवों में महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखकर चांद की पूजा अर्चना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें