श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर निर्माण, राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में चिकित्सकों की नियुक्ति और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग के लिए प्रगतिशील जनमंच का धरना 116 वें दिन जारी रहा। रविवार को जेपी पुरी, हरि प्रसाद उप्रेती, चंद्रमोहन बहुगुणा, सुनीता पंवार, सदानंद पुरी, देवेश्वरी बिष्ट, दुर्गा प्रसाद, शांति प्रसाद, रतन सिंह पटवाल और हर्ष सिंह रावत आदि धरने पर बैठे। ब्यूरो