कर्णप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में तीसरे दिन भी डॉक्टरों और कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मियों ने कहा कि मंगलवार को प्रसूता की मौत के बाद उनके परिजनों की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की गई अभद्रता से वे क्षुब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अभद्रता करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। विरोध जताने वालों में डा. वीपी मिश्रा, डा. हरीश पुरोहित, डा. प्रकाश भट्ट, डा. मनोज मिश्रा, अनिल शुक्ला, सीएस नौटियाल, संजय कुमार, दीप चंद्र, हेमा और वीरेंद्र लाल आदि शामिल थे।