कर्णप्रयाग। तहसील के सिमली में नव प्रभात दिव्यांग एवं जन कल्याण समिति की ओर से खोले गए दिव्यांग आवासीय विद्यालय का एसडीएम केएन गोस्वामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सिमली में शुरू हुए नव प्रभात दिव्यांग आवासीय विद्यालय से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने इस कार्य के लिए संस्था के प्रबंधक वृजेश मियां के कार्य की सराहना की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग सुभाष गैरोला और गौचर के मुकेश नेगी, पूर्व राज्य मंत्री सरदार संत सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजेंद्र सगोई और जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।