श्रीनगर। गढ़वाल विवि के वाणिज्य विभाग व अंग्रेजी विभाग में प्री-पीएचडी के लिए साक्षात्कार तिथि घोषित कर दी गई है। डीन स्कूल ऑफ कार्मस प्रो. आरसी डंगवाल ने बताया कि प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 9 व 10 अक्टूबर को विभाग में आयोजित साक्षात्कार में शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। वहीं अंग्रेजी विभाग की बिड़ला परिसर विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि अंग्रेजी विभाग में प्री-पीएचडी के लिए 9 अक्टूबर व एमफिल के लिए 10 अक्टूबर को बिड़ला परिसर स्थित विभाग में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो