जोशीमठ। पौड़ी में एक व्यक्ति की ओर से बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में महाविद्यालय के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। छात्रों ने राज्य सरकार से घटना के दोषी व्यक्ति को फांसी देने की मांग की। छात्रों ने महाविद्यालय से मुख्य बाजार होते हुए टीसीपी तिराहे तक जुलूस निकाला। जय हो छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बुटोला ने कहा कि सरकार को आपराधिक मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पंत, रामकृष्ण, ललित थपलियाल, सचिन, जयदीप रावत, आशीष रावत और योगेंद्र आदि मौजूद थे।