फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने किया खुले में शौच मुक्त शहर घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका प्रशासन ने श्रीनगर शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया है। पालिका प्रशासन का कहना है कि 1 वर्ष के अथक प्रयास के बाद शहर खुले में शौच मुक्त हो पाया है। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने एक कार्यक्रम में पालिका क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त होने की घोषणा की। हालांकि अभी श्रीनगर को भारत सरकार से इस संबंध में प्रमाण पत्र नहीं मिला है। पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने परिवार को खुले में शौच मुक्त का घोषणा पत्र पालिका कार्यालय में जमा कराया है। साथ ही सभी सभासदों ने भी इस संबंध में अपने वार्ड का प्रमाण पत्र दिया है। भारत सरकार की टीम के निरीक्षण के बाद सरकार से भी शहर को खुले में शौच मुक्त का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें