कर्णप्रयाग। जिलासू तहसील की ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ के ग्रामीणों ने नगर पालिका में शामिल होने का विरोध किया है। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने नगर पालिका में शामिल न किए जाने की मांग की है। सोमवार को ग्रामीणों ने आम बैठक कर कहा कि नगर पालिका कर्णप्रयाग के सीमा विस्तार के तहत ग्राम पंचायत सेेमीग्वाड़ को पालिका में शामिल किया जा रहा है। पालिका में शामिल होने पर उन्हें विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान करना पड़ेगा, वहीं मनरेगा के कार्य भी बंद हो जाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ को पालिका में सम्मिलित किया जाता है तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन के लिए बाध्य हो जाएंगे। बैठक में प्रधान प्रेम बल्लभ सेमवाल, शैलेश पुरोहित, मोहन प्रसाद, दुर्गाप्रसाद, रमेश लाल, परमांनद सेमवाल, ममता देवी, राजू लाल, रणजीत लाल, मंजू देवी, लता देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो