फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरती सख्ती तो महिला ने लौटाया मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग (ब्यूरो)। हरिद्वार से ग्वालदम जा रही एक बस में एक महिला ने दूसरी महिला का मोबाइल उड़ाया। सोमवार सुबह हरिद्वार से कर्णप्रयाग पहुंची बस में सवार एक महिला ने बाजार में उतरते समय दूसरी महिला पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। महिला ने मोबाइल चोरी की शिकायत पुलिस कर्मी से की। इस पर पुलिस और महिला पीआरडी कर्मियों द्वारा सख्ती बरतने पर आरोपी महिला ने मोबाइल लौटा दिया। पुलिस थाना प्रभारी एसडी जमलोकी ने बताया कि आरोपी महिला द्वारा चोरी किया हुआ मोबाइल संबधित महिला को लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें