गोपेश्वर (ब्यूरो)। सरस्वती शिशु मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं को डा. दीपक जोशी की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य देवचंद्र सिंह राणा ने बताया कि विद्यालय में 95.16 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रही छात्रा अंजली, अर्पिता (84), कामिनी (88), ऋषि नौटियाल (86.56), साक्षी (92.15) और देवेंद्र कुमार (72.15) को पुरस्कृत किया गया।