फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीत पुल के समीप मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट चौकी पुलिस ने स्वीत पुल के समीप एक मजदूर का शव बरामद किया है। पुलिस को अंदेशा है कि शराब के नशे में मृतक नीचे गिर गया।
विज्ञापन

स्वीत पुराने व नए पुल के बीच बने मकान मेें झारखंड निवासी मजदूर तेपा बसेरा (37) पुत्र युसूफ बसेरा अपने साथी अंगरेज मांझी के साथ रहता था। तेपा सोमवार रात भर कमरे में नहीं लौटा। सुबह उसका शव स्वीत नए पुल के समीप पुरानी सड़क पर मिला। चौकी इंचार्ज एसआई महेश रावत ने बताया कि मृतक शराब प्रवृत्ति का था। शायद सोमवार रावत वह शराब के नशे में पुल के समीप पिलर पर लेट गया। रात को नींद में पिलर से पुरानी सड़क में गिर गया। नशे में होने के कारण वह उठ नहीं पाया और उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें