श्रीनगर। मुज्जफरनगर कांड की 23 वीं बरसी पर प्रगतिशील जनमंच के बैनर तले गोला बाजार में सामूहिक उपवास किया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शहादत देने वाले आंदोलनकारियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में चिकित्सकों की नियुक्ति और शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए संयुक्त अस्पताल परिसर श्रीनगर में प्रगतिशील जनमंच का धरना 109 वें दिन जारी रहा। धरनास्थल में आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया गया कि 2 अक्तूबर (सोमवार) को गोला पार्क मेें श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से सामूहिक उपवास किया जाएगा। धरने में आरएस शुक्ला, जेपी पुरी, रतन ङ्क्षसह, शशि कगड़ियाल, सरस्वती देवी, सुनीता पंवार, आरपी चमोली, गंभीर सिंह कंडारी, हरि प्रसाद व देवेश्वरी बिष्ट आदि बैठे।