बदरीनाथ। देश के अंतिम गांव माणा में घंटाकर्ण महाराज के मंदिर में दो दिनों से चल रहा धार्मिक अनुष्ठान रविवार को प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया।
भगवान घंटाकर्ण बदरीनाथ के क्षेत्रपाल हैं। माणा गांव के मध्य में घंटाकर्ण के नए मंदिर का निर्माण हुआ है। बीते शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भगवान घंटाकर्ण को नए मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में कीर्तन-भजन किए। ग्राम प्रधान पंकज बड़वाल ने बताया कि मंदिर निर्माण में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई। नारायणकोटी गुप्तकाशी के पंडित बागेश भट्ट ने पंच पूजाएं कराने के साथ ही श्रद्धालुओं को हरियाली भेंट की। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बचन सिंह, हयात सिंह, रघुवीर सिंह और पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा आदि मौजूद थे।