श्रीनगर। गढ़वाल विवि के विभिन्न विभागों ने प्री-पीएचडी के लिए साक्षात्कार तिथियां घोषित कर दी हैं। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम एक पखवाड़ा पूर्व घोषित किया गया था। पर्यावरण विज्ञान विभाग में प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए 5 अक्टूबर को चौरास परिसर स्थित विभाग में साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। जबकि संस्कृत विभाग में प्री-पीएचडी में प्रवेश के लिए 5 अक्टूबर को रिपोर्टिंग व 6 अक्टूबर को साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न होगी। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाई छात्र समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. विनीत घिल्डियाल व पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आरसी शर्मा ने दी। ब्यूरो