फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मंदिर में विराजमान हुए भगवान घंटाकर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के क्षेत्रपाल भगवान घंटाकर्ण जी महाराज शनिवार को अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस दौरान मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना संपन्न हुई। भगवान घंटाकर्ण ने अपने पश्वा आशीष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिए। बीते चार माह से भगवान घंटाकर्ण की पूजा गांव में ही पुराने मंदिर में पूजा-अर्चना हो रही थी। ग्रामीणों ने गांव के मध्य में नए मंदिर का निर्माण करवाया। शनिवार को सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। दोपहर करीब बारह बजे घंटाकर्ण अपने नए मंदिर में विराजमान हो गए। इस दौरान गांव में सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष बचन सिंह परमार, हयात सिंह परमार, ग्राम प्रधान पंकज बड़वाल, पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें