श्रीनगर (ब्यूरो)। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य विमला कंडारी की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने उन्होंने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान शिक्षिकाएं व प्रधानाचार्य भावुक हो गई। प्रधानाचार्य विमला कंडारी 10 वर्षों से जीजीआईसी प्रधानाचार्य पद पर तैनात थी। कंडारी ने शिक्षा विभाग में 38 वर्षों तक सेवाएं दी हैं। उत्कृष्ट सेवा के लिए विमला कंडारी को शैलेष मटियानी राज्य पुरस्कार से भी सम्मनित किया गया है।