श्रीनगर। गढ़वाल विवि के एमएड सत्र 2015-17 की तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन तिथि घोषित कर दी गई है। एमएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर नियत की गई है। नौ अक्तूबर के बाद आवेदन करने पर 1000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।