नारायणबगड़। ब्लाक के सिमली गांव में आयोजित पांडव नृत्य लीला देखने के लिए श्रद्धालुु भारी संख्या में पहुंचे। सात साल बाद हो रहे ग्यारह दिवसीय पांडव नृत्य में प्रतिभाग करने के लिए प्रवासी ग्रामीण और ध्याणियों भी गांव पहुंची हैं। पांडव नृत्य में छठवें दिन देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर ढोल-दमाऊं की थाप पर सोलह कलाओं पर नृत्य कर श्रद्धालुओं को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि बुधवार को होने वाले गैंडा कौथिक के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसे देखने के लिए ग्रामीण दूर दराज से आते हैं।