जोशीमठ। फ्रांस की टेक्नीशियन टीम ने औली में जंक खा रही स्की लिफ्ट व स्नो मेकिंग मशीनों का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। आगामी जनवरी में औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीईंग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसे देखते हुए पर्यटन विभाग तैयारियों में जुट गया है। औली में सैफ विटर गेम्स के दौरान स्नो मेकिंग मशीनों को स्थापित किया गया था, लेकिन गेम्स के दौरान बर्फबारी होने से ये मशीनें खराब हो गई थी। औली रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट ने बताया कि फ्रांस से चार टेक्नीशियनों की टीम मशीनों के सुधारीकरण कार्य में जुटी हुई है। इन दिनों औली में पंप हाउस और स्की लिफ्ट का सुधारीकरण किया जा रहा है।