कर्णप्रयाग। मानदेय सहित अन्य तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधान अक्तूबर माह से शुरू होने वाली ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों का बहिष्कार करेंगे।
ग्राम प्रधान संगठन के संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी ने बताया कि लंबे समय से ग्राम प्रधान मानदेय को बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। यही नहीं ग्राम पंचायतों में काम करने वाले सभी 29 विभागों को ग्राम पंचायतों के अधीन करने और राज्य वित्त में कटौती को वापस लेने के लिए प्रधान आंदोलित हैं, लेकिन सरकार प्रधानों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में प्रधान दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। कहा कि अगर सरकार जल्द प्रधानों की मांगों पर कार्रवाई नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।