जोशीमठ (ब्यूरो)। पैनखंडा विकास संघर्ष समिति की पहल पर रविवार को छठवें दिन भी क्रमिक धरना जारी रहा। इससे पूर्व ग्रामीणों ने मुख्य बाजार से तहसील परिसर तक जुलूस निकालकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्र के बड़ागांव, मेरग, पैनी और सेलंग गांवों को पालिका से बाहर रखने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत है। ग्रामीणों ने मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस मौके पर संघर्ष समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र सती, बलवीर रावत, अजीतपाल, अनिल नंबूरी, सुभाष, प्रमोद सिंह, गोपाल खत्री, भवानी देवी, सुमन देवी, नर्वदा देवी, रोशनी देवी, मंगला देवी, लीला देवी, स्वांरी देवी, सुरमा देवी पुष्पा देवी और विमला देवी आदि मौजूद थे।